अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत बरौनी एपी एस एम कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। वहीं उक्त सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने किया जबकि संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। सम्मेलन में सभी घटक दलों के हजारों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए और एक जूटता का परिचय दिया। सम्मेलन में 2025 फिर से नीतीश का नारा गूंजता रहा। और कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी उत्साह देखा गया। संभावित प्रत्याशीयों ने अपने-अपने समर्थकों के विशाल हुजूम के साथ सम्मेलन स्थल पर पहुंचे और माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, एससी एसटी कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं पूर्व सांसद रामकृपाल यादव उपस्थित रहे। मंत्री विजय चौधरी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर NDA के पक्ष में वोट देने की अपील की। मंत्री ने कहा आगे कहा कि पिछले 20 सालों से NDA की सरकार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में घर-घर बिजली पहुंचाई गई है, गांव-गांव तक पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा पहले जहां लोग शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से डरते थे, वहीं अब लोग निश्चिंत होकर आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब संभव हुआ है क्योंकि NDA सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं चलाई है। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह से एक जूट हैं और इस चुनाव में 225 से अधिक सीटों पर एनडीए प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम करता है जबकि एनडीए ने विकास को धरातल पर उतारा है। मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं मंत्री रत्नेश सादा, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, लोजपा प्रदेश नेत्री इंदिरा कुमारी, पूर्व विधायक ललन कुंवर एवं वीरेंद्र महतो, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, समाजसेवी सह जदयू नेता हेमंत कुमार, जदयू प्रदेश सचिव रीना चौधरी, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विकास कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णनंदन सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, मनोहर कुमार, सुधा देवी जदयू मीडिया सेल के मोनू पटेल सहित कई वरीय नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमतों से जीत दिलाने का आह्वान किया।
