मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता दलसिंहसराय/ समस्तीपुर
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय,दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.वीरेंद्र कुमार चौधरी के संरक्षण,महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ.विमल कुमार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा मुहिम के तहत ‘स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम,आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में घूम-घूमकर प्रांगण की सफाई करते हुए एवं जागरूकता से संबंधित नारा लगाते हुए छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते करते हुए डॉ.विमल ने कहा कि स्वच्छता जीवन का सार है।स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का बास होता है।
अतः हमें स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है।डॉ. सुनील ने कहा कि हम अपने घर,परिवार व समाज को स्वच्छ करके ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार कर सकते हैं। स्वच्छता हमारे तमाम तरह की उन्नति का आधार है। हमें खुद स्वच्छ रहते हुए समाज को स्वच्छता का संदेश देते रहना होगा। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ.अपूर्व सारस्वत,डॉ.मुकेश कुमार झा,डॉ.कुतुबुद्दीन अंसारी,शिवानी प्रकाश आदि, शिक्षकेतर कर्मचारी कामिनी सिन्हा,सपना कुमारी,मलय कुमार,रवीन्द्र कुमार आदि,स्वयं सेवक शबनम प्रिया,निशा कुमारी,प्रगति कुमारी,हीरा कुमारी,माला कुमारी,चंदा कुमारी,नीतू कुमारी,सरिता कुमारी, रीमा कुमारी,पिंकी कुमारी, गुड़िया कुमारी,रजनी कुमारी,सोनी कुमारी आदि उपस्थित थे।
