गौरभ कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी निवासी युवा निर्देशक अभिनव ठाकुर द्वारा निर्देशित और पीस विंग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बिसाही’ 25 सितंबर 2025 को भारतभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में प्रचलित डायन प्रथा (बिसाही प्रथा) पर आधारित है, जिसमें महिलाओं को अंधविश्वास व षड्यंत्र के तहत सताया जाता है।फिल्म का भक्तिमय गीत “जय श्रीराम जय श्रीराम” पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है।
फिल्म की कहानी एक व्लॉगर “स्तुति” के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आत्मनपुर गांव में डायन प्रथा के काले सच को उजागर करने की कोशिश करती है।निर्देशक अभिनव ठाकुर का कहना है, “बिसाही सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ उठी आवाज है।” वहीं, निर्माता नरेंद्र पटेल ने इसे समाज के आइने के रूप में बताया। फिल्म को न्यूज़ 18 के “श्रेष्ठियों के सम्मान” समारोह में विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है। बखरी के सुपुत्र अभिनव ठाकुर ने पहले भी कई चर्चित लघु फिल्में बनाई हैं और अनुराग कश्यप व इम्तियाज़ अली को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।सांस्कृतिक हस्तियों व शिक्षकों ने इस प्रयास की सराहना की है और इसे सामाजिक चेतना जगाने वाली फिल्म करार दिया है।”बिसाही” एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जो अंधविश्वास, साहस और सामाजिक बदलाव का संदेश देती है।
