नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नावकोठी अंचल के द्वारा हाल ही के दिनों में मोदी सरकार के द्वारा अमेरिकी सरकार से हुए आयात निर्यात डील को लेकर दोनों का पुतला दहन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए बखरी के पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा आज प्रधानमंत्री के द्वारा देश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
मोदी सरकार अमेरिका से मांस,दूध आदि का व्यापार कर देश के किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।राज्य परिषद सदस्य संजीव सिंह एवं भूषण चौधरी ने कहा कि 12 तारीख को संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सभी सरकारी कॉलेज, सरकारी संस्थान, बैंक आदि बंद रहेंगे।मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ क्षेत्र के किसान, मजदूर,नौजवान छात्र एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगी।नावकोठी प्रखण्ड की सभी सड़कें बाधित रहेगी।
मौके पर पूर्व मुखिया गणेश महतो,टुनटुन पोद्दार,आनंद प्रसाद सिंह,राजेंद्र शर्मा, रघुनंदन सहनी,अमरेश पोद्दार,सीताराम पासवान,रौशन कुमार, मो नसीम रब्बानी आदि उपस्थित थे।
