By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत बेगूसराय के बछवाड़ा आए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार चुनाव > बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत बेगूसराय के बछवाड़ा आए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
बिहार चुनावराजनीति

बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत बेगूसराय के बछवाड़ा आए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर

AV BHARAT NEWS
Last updated: September 10, 2025 9:18 pm
AV BHARAT NEWS
6 months ago
Share
SHARE

विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज

बेगूसराय में प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और लालू यादव पर साधा निशाना, बोले- मोदी बिहार से वोट लेकर गुजरात-महाराष्ट्र में फैक्ट्री लगवा रहे, लालू अपने 9वीं फेल बेटे को राजा बनाना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने जनता से किया बड़ा वादा, कहा- इस बार बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली-छठ होगी, दिसंबर 2025 से युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा

भगवानपुर प्रखंड कार्यालय मैदान में जनसभा को किया संबोधित

बेगूसराय। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा अंतर्गत प्रखंड कार्यालय मैदान भगवानपुर में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर खासकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि आपको अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार की चिंता करनी चाहिए। PK ने उक्त जनसभा में उपस्थित लोगों को उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि अपने बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने आगे कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। PK ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें।

इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। प्रशांत किशोर ने बछवाड़ा में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद बछवाड़ा के या बेगूसराय के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 17 छात्राएं रहीं अनुपस्थित
बखरी पीएचसी परिसर में दिव्यांगजनों के लिए जांच शिविर आयोजित
बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के तत्वावधान में व्यापार संघ का चुनाव संपन्न
श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय में शोक सभा आयोजित
शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज
TAGGED:#BiharNews#BiharPolitics#PKInBihar#जनसुराज#प्रशांतकिशोर#बिहारबदलावयात्रा#बिहाररोजगार#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मनरेगा में पीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित।
Next Article दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी ने वाहन कोषांग के विषय में बुलाई एक बैठक।
1 Comment
  • Santosh Sight says:
    September 10, 2025 at 9:56 pm

    इस बार जान स्वराज की सरकार जरूर बनेगी

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up