नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा पंचायत में रवि (वासंतिक) कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया।अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने करते हुए आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने फसल चक्र अपनाने के फायदे और कौन-कौन सा फसल चक्र किसान ले सकते हैं इसकी जानकारी दी।किसानों को आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर अपने कार्य को व्यावसायिक रूप देने, फसलों में समेकित कीट प्रबंधन,गेहूं में लगने वाले रोग एवं उनका नियंत्रण,गेहूं की खेती में सिंचाई प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।आधुनिक तकनीक उन्नत बीज जैविक खेती फसल प्रबंधन, प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड व बिहार कृषि ऐप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
वहीं प्रखण्ड सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनल सिंह ने विभिन्न फसलों के बीज उपचार विधि,मक्का की खेती में सिंचाई प्रबंधन व खेतों में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर जोड़ दिया।कृषि यांत्रीकरण योजना के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से बताया तथा ऑनलाइन आवेदन कर अपने आवश्यकता अनुसार योजना का लाभ लेने हेतु किसानों से आग्रह किया गया।
वहीं समन्वयक सुरेन्द्र कुमार ने बीज उपचार की विधि एवं फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को बताया।वहीं मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित पोषण प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान किसान सलाहकार मुकेश कुमार एवं ग्रामीण कृषक उपस्थित थे।
