एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर के गौशाला रोड स्थित पुरानी रजिस्ट्री ऑफिस के समीप मंगलवार देर रात अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक ट्रांसफॉर्मर से तेज आवाज के साथ धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत या बदलाव किया जाए।
