मिंटू झा AV भारत न्युज संवाददाता बछवाड़ा बेगूसराय
चमथाघाट कल्पवास आयोजन हेतु बछवाड़ा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में कल्पवास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री श्री 1008 संत श्री सत्यनारायण दास जी महाराज के अध्यक्षता में कल्पवास मेले के आयोजन हेतु बैठक की गई। जिसमें बताया गया कि 2 अक्टूबर दशहरा के दिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ कल्पवास आयोजन स्थल पर पताका लगाया जाएगा। तथा 7 अक्टूबर पुनीत महीने कार्तिक के पहली तिथि से कल्पवासियो का आना शुरू हो जाएगा। इससे संबंधित जन सुविधा व विधि व्यवस्था संसाधन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी तेघडा़ सहित संबंधित पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है।
तत्काल बाढ़ का पानी पंचायत के निचले इलाके में अभी भी जनजीवन को कष्टदायक बनाए हुए हैं। तथा कल्पवास आयोजन स्थल पहुंचने वाली सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पानी जगह- जगह लगा हुआ है। जिस पर सभी संतो ने चिंता व्यक्त की तथा प्रशासन से मांग किया कि कल्पवासियों को सुविधा हेतु सड़क का भी मरम्मत कराया जाए विदित हो कि किवदंती के अनुसार यह कल्पवास का आयोजन सभी युगों में होता रहा है। कभी यहां राजा जनक,राजा कर्ण मैथिल कवि कोकिल विद्यापति स्नान करने आते थे। और इस प्रकार यह परंपरा प्राचीन समय से ही होती आ रही है। उक्त मौके पर श्रीराम राय मुखिया जी,श्रवण कुमार, मनोज राय,सुरेन्द्र राय,अरविंद राय,अशोक कुमार सहित दर्जनों संत एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
