गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बखरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशचंद्र द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन के उपरांत स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी सौरव ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने कहा, रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है तथा हीमोग्लोबिन 12 ग्राम से ऊपर है, वे सभी रक्तदान कर सकते हैं।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने भी रक्तदान किया और कहा रक्तदान से शरीर में मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर आदि समस्याएं नियंत्रित रहती हैं। यह न केवल समाज के लिए, बल्कि खुद के लिए भी लाभदायक है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशचंद्र ने भी रक्तदान करते हुए कहा हमारा दिया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति की जान बचा सकता है इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं।इस रक्तदान शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पर्यवेक्षक रणधीर कुमार ने अपना 15 वां रक्तदान किया। फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, लिपिक अंकुर कुमार, लेखपाल शशि रंजन, जनरेटर ऑपरेटर राजेश कुमार, समाजसेवी नवीन कुमार एवं विवेक खेतान सहित तीन सुरक्षा गार्ड पीयूष कुमार, मणिकांत कुमार एवं राहुल कुमार ने भी रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। कृषि पदाधिकारी बखरी ने भी रक्तदान कर शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। जिला से आए रक्त संग्रह टीम के सौरभ कुमार, नवीन कुमार, मोहम्मद आसिफ एवं आजाद कुमार ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। मौके पर बीएचएम सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।लैब टेक्नीशियन कमलेश कुमार द्वारा सभी सफाईकर्मियों का ब्लड ग्रुप जांच किया गया।
