गौरव कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन विधायक सूर्यकांत पासवान ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सुविधाएं निशुल्क दिया जाएगा इसलिए स्वास्थ्य शिविर में आकर अपना जांच जरूर करवाएं।

मेले का शुभारंभ करते हुए बखरी विधायक ने कहा की नारी को स्वस्थ और सशक्त होने से परिवार और देश मजबूत होता है साथ ही उन्होंने अपने हाथों से एक टीवी मरीज को डाट्स प्रणाली के अंतर्गत दवा देकर नियमित दवा खाने के लिए कहा। वहीं उन्होंने अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य स्टॉल पर जाकर क्रमबद्ध तरीके से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त किये। कार्यक्रम में एक निश्चय मित्र वार्ड पार्षद समीर श्रवण को बनाया गया। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों को पोषण संबंधित आहार उपलब्ध कराया।अभियान में कई बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने आकर स्वास्थ्य शिविर का जायजा किया। वहीं उक्त क्रम में अधिवक्ता गौरव कुमार ने निश्चय मित्र बनने के बारे में अपना विचार रखा।

मेडिकल ऑफिसर नवीन कुमार और मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रश्मि ने कहा कि नारी शक्ति को राष्ट्र प्रगति का मुख्य आधार है यह विजन विकसित भारत का हिस्सा है। मौके पर यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, लेखपाल शशि रंजन, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, काउंसलर धर्मेंद्र कुमार,किरण कुमारी, नीतू कुमारी,रुबी,सरिता, भारती, लैब टेक्नीशियन कमलेश कुमार, नेत्र रोग सहायक हर्ष कुमार, सोनी कुमारी उपस्थित थे। उक्त अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
