गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राटन पंचायत स्थित बगरास गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य सह भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार देव,मुखिया जीवो देवी,विधायक प्रतिनिधि सह लोजपा (रा.) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार तथा बखरी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया।
उपकेंद्र में आज से 24 घंटे प्रसव सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इससे राटन पंचायत सहित आसपास के गांवों की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों को प्रसव के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
