गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बखरी के द्वारा अर्धसैनिक बलों को योग कराया गया। यह योग कार्यक्रम योग शिक्षक रामकुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। योग अभ्यास के दौरान जवानों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ के लिए विभिन्न योगासन और प्राणायाम के तरीके सिखाए गए।योग कार्यक्रम के साथ ही जवानों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान मौके पर डॉ. प्रिंस चंद्रशेखर, सीएचओ मुकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार और एसटीएस रणधीर कुमार उपस्थित थे।
स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बताया कि योग और नियमित स्वास्थ्य जांच से जवानों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन बेहतर बना रहता है। ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि सुरक्षा बलों का स्वास्थ्य और फिटनेस सुनिश्चित हो सके।
