नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरा में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सर्जन डा शोभा रानी के द्वारा 18 महिलाओं का सफलता पूर्वक बंध्याकरण किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन पूर्व लैब टेक्नीशियन पंकज जोशी के द्वारा हेमोग्लोबीन, डायबिटीज,ब्लडप्रेशर, एचआईवी सहित अन्य पैथोलॉजिकल जांच किया गया।ऑपरेशन उपरांत सभी लाभुकों को आवश्यक दवा एवं सूई उपलब्ध कराई गई।वहीं महिलाओं को पौष्टिक आहार,फल सब्जी का सेवन करने व आराम करने की सलाह दी गई।मौके पर जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी,एएनएम प्रियंका कुमारी,सदानंद भारती सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
