नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज करवाया गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि डफरपुर पंचायत के पूर्वी डफरपुर निवासी सोनू कुमार पिता हरिवंश कुमार ने नावकोठी थाना में कांड संख्या 28/2026 अज्ञात लोगों पर मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।आवेदन के अनुसार टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल घर से चोरी कर ली गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
