संवाददाता – दिनकर भारती
भगवानपुर(बेगूसराय) : तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव स्थित एक किराना दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में उक्त दूकान के संचालक सुधीर कुमार चौधरी पिता कमलेश्वरी चौधरी ने बताया कि वह पंचवटी चौक रघुनंदनपुर गांव स्थित रंजीत चौधरी पिता गौवर्धन चौधरी का मकान किराए पर लेकर उसी में किराना दुकान तथा चलाता है तथा उसी में सभी प्रकार का ओनलाइन व फोटो स्टेट करता है। उसका कहना है कि मकान का किराया उसके यहां 2800 रुपए बांकी है जिसका ताकादा करने दो दिन पहले रंजीत चौधरी की पत्नी बंदना कुमारी आई तो उसने कहा कि एक सप्ताह में वह रुपया दे देगा।इनका कहना है कि विगत 2 सितंबर की शाम दिपक कुमार पिता नित्यानंद चौधरी, रंजीत चौधरी का पुत्र सत्यम व शिवम तथा पत्नी बंदना सभी दुकान पर आकर गाली गलौज करने लगा।दिपक कुमार लैपटॉप प्रिंटर फोटो स्टेट मशीन सहित दुकान में रखे अन्य उपकरण को नशे की हालत में तोड़ दिया तथा गल्ले से 2000 रुपए नकद निकाल लिया। रंजीत चौधरी का पुत्र उसे जान से मारने की धमकी दी तथा दिपक कुमार ने चौकीदार का अकर दिखाते हुए उससे 50000 रुपए रंगदारी पहुंचाने की बात कही। सुधीर कुमार चौधरी ने घटना से संबंधित आवेदन तेयाय ओपी को दिया है।उक्त मामले में ओपी प्रभारी नुतन कुमारी ने बताया कि यह आरोप राजनीति से प्रेरित है। किराये का बकाया रुपया मांगे जाने से संबंधित मामला है। इसकी जांच हो रही है।
