नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा वभनगामा मध्य विद्यालय का जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन,बिजली आपूर्ति,पेय जल, शौचालय और कैंपस की साफ सफाई का जायजा लिया।कक्षा कक्ष में पंखा नहीं चलने के बारे में प्रधानाध्यापक से पूछा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसूजान सिंह ने कहा कि बिजली कटी हुई है।कैंपस और कक्षा में नियमित साफ सफाई के बारे में बच्चों ने बताया कि स्कूल में नियमित साफ सफाई होती है।विद्यालय में जिला पदाधिकारी लगभग 20 मिनट तक रूके और बच्चों से जानकारी लेते रहे।
इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्कूल कैंपस एवं शौचालय में आवश्यक साफ सफाई का निर्देश दिया।पेयजल आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं से संबंधित रिपोर्ट हेडमास्टर से मांगे।मौके पर शिक्षक शिक्षिका आदि मौजूद थे।
