नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।युवती की मां ने लिखित आवेदन देकर गांव के दो और नीमा चांदपुरा थाना वनद्वार गांव के एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाकर नामजद किया है।
आवेदन में युवती की मां ने बताया है कि सरस्वती पूजा के दिन सामान लाने के लिए चौक पर गई थी।शाम तक वह घर वापस नहीं आई। सगे संबंधी के यहां खोजबीन किया गया लेकिन उसका आता पता नहीं चला।मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करने का पता चला।पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर भी आना जाना था।मुझे शक है कि उक्त महिला बहला फुसलाकर अपने भतीजा के साथ लेकर फरार हो गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि कांड अंकित कर खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है।
