गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोढ़ियारी निवासी नारायण सहनी के पुत्र पंकज सहनी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
