विजय भारती ब्यूरो AV भारत
बेगूसराय : तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के काजीरसलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित रघुनंदनपुर गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन पाठक के 28 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अभिनव कुमार के माता पिता की मौत पहले ही हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अभिनव कुमार अविवाहित था। उक्त मामले में तेयाय ओपी प्रभारी नुतन कुमारी ने बताया कि उक्त युवक नशेरी था। विगत एक वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई

को भी उसने फांसी लगाकर मार दिया था। उक्त मामले में वह कुछ दिनों तक जेल में भी रहा। बीती रात जब वह घर सोने गया तथा अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूबह जब ग्रामीणों को उक्त संबंध में जानकारी मिली तो ग्रामीणों के द्वारा तेयाय को सूचना दी गई उक्त घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी नुतन कुमारी के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक नशेरी व ग़लत प्रवृत्ति का था।
