धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता
मंगलवार को वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंसस की सामान्य बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी ने की। बैठक में शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क कृषि,नल जल आंगनबाड़ी ,आवास सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तारपूर्वक पूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न जन समस्याओं को लेकर तीखी बहस भी हुई। उप प्रमुख सुबोध पासवान,मुखिया दीपक कुमार ,त्रिपुरारी कुमार, अशोक पासवान,पंसस कलावती देवी,नवीन सिंह,मीना देवी , मुकुल प्रकाश ,कुमारी अनामिका सहित कई सदस्यों से जोर शोर से अपनी क्षेत्र की समस्याओं व

जनसमस्याओं को सदन में रखा। इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने शीध्र निष्पादन का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा, पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा राम नरेश शर्मा,पशुपालन पदाधिकारी डा ललन कुमार ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मंदीप कुमार प्रखंड,कृषि पदाधिकारी धर्मवीर भारती,बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार शर्मा , प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह ,पीएचईडी विभाग के जेई राहुल कुमार ,तकनीकी सहायक सुमित कुमार, जीविका के बीपीएम शैलेश रंजन,मुखिया मोहम्मद असजद,आशा देवी, पंसस रीता देवी, पुष्पांजलि कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि व सदस्य मौजूद थे।

