नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एपीएस प्लस टू विद्यालय नावकोठी के सभागार में भारत की जनगणना के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना से संबंधित प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।
तीन दिनों के प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक कुमुद रंजन एवं विकास कुमार अभय कुमार एवं संदीप कुमार के द्वारा जनगणना का विस्तार से कानूनी पहलू, जनगणना के नींव रखने,जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं और परिभाषा एचएलबी के जमीनी सत्यापन,विधि और लेआउट मैप की तैयारी,एच एल ओ मोबाइल ऐप के इंस्टॉलेशन प्रक्रिया अवलोकन और इसकी विशेषताएं,हाउस लिस्टिंग से संबंधित 34 प्रश्न का विस्तार से चर्चा किया।
इस दौरान भवन नंबर,जनगणना मकान नंबर,जनगणना मकान के फर्श,दीवार, छत,जनगणना मकान का उपयोग,मकान की स्थिति,परिवार क्रमांक, परिवार में व्यक्तियों की संख्या,परिवार के मुखिया का नाम,लिंग, कोटि,मकान का स्वामित्व,परिवार के पास उपलब्ध कमरों की संख्या,विवाहित दंपति की संख्या, पेयजल के स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय के प्रकार,गंदे पानी की निकासी, परिसर के अंदर स्नान घर की सुविधा,रसोई घर में एलपीजी गैस कनेक्शन,खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन, रेडियो,टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप,कंप्यूटर,टेलीफोन और मोबाइल, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार जीप,परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज इत्यादि संकल्पना पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।जनगणना के प्रथम चरण में मकान के सूचीकरण मकान की गणना 2 मई से 31 मई तक एचएलओ ऐप के माध्यम से होगा।इस बार की जनगणना पूर्णत: डिजिटल है।जनगणना में संग्रह डाटा को गोपनीय रखा जाएगा।
प्रशिक्षण में हेड मास्टर रणधीर कुमार,अभय कुमार, हर्षवर्धन कुमार, राजेश कुमार,मो सद्दाम,शुभम कुमार,रविंद्र कुमार, शकील अहमद बेग, धर्मशील कुमार,विजय कुमार,हरेराम रजक, एहतेशामुल हक,संतोष कुमार,अभय चौधरी, लता सिन्हा,रंजीत कुमार,बीरबल कुमार आदि मौजूद थे।
