नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सदर पंचायत नावकोठी के पंचायत भवन में विद्युत कार्यालय के द्वारा विद्युत संबंधी शिकायत निपटारा हेतु शिविर का आयोजन किया गया।कनिय अभियंता विमल साहा ने बताया कि इस कैंप में विद्युत निपटारे हेतु पांच आवेदन प्राप्त हुआ। राजेश कुमार पिता रामदेव सिंह, राजकुमार साह पिता शिव शंकर साह, सरस्वती देवी पति लक्ष्मी महतो,सुदामा देवी पति उपेंद्र सहनी व धनराज महतो पिता परमेश्वर महतो का विद्युत बिल में सुधार संबंधी शिकायत प्राप्त हुआ।
जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने विद्युत शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीण उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी शिकायत निवारण जल्द करने हेतु कनिय अभियंता से अनुरोध किया।इस दौरान दर्जनाधिक ग्रामीण उपस्थित थे।
