नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीपीआई अंचल परिषद नावकोठी के आह्वान पर जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंचल मुख्यालय के नजदीक अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय प्लस टू खेल मैदान में धरना दिया। अध्यक्षता चंद्रभूषण चौधरी ने की।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा गरीब, मजदूर, महिला और किसान विरोधी है मौजूदा डबल इंजन की सरकार। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों की जम कर आलोचना किया।बिहार सरकार ने गरीबों को पक्का मकान और बास की जमीन देने में असफल रही है। महिला असुरक्षित है। महंगाई चरम सीमा पार कर गई है।अपराधियों के हौंसले बुलंद है।सरकारी खजाने खाली हैं। गांव से लेकर शहर तक हाहाकार मचा हुआ है।
प्रखंड और अंचल कार्यालय में महालूट मची हुई है।पार्टी गरीब मजदूर और किसानों के हित के लिए संघर्षरत रहेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान,अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह, सुरेश सहनी,गणेश महतो,जितेंद्र राय, नशीम रब्बानी,राजेंद्र शर्मा,रौशन कुमार, टुनटुन पोद्दार,अर्जुन पासवान,रामविनोद सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, संतोष कुमार सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।
धरना के दौरान 10 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें अंचल कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर रोक लगाने,परिमार्जन और दाखिल खारिज में लूट को बंद करने,दाखिल खारिज के लिए आवेदन की सूची अंचल कार्यालय द्वारा प्रत्येक महीना बोर्ड पर प्रकाशित करने, भूमिहीन को बासगीत पर्चा देने,पर्चाधारी के जमीन पर नया जमाबंदी करना बंद करने,किए गए जमाबंदी को रद्द करने, वर्षों से बसे हुए लोगों को बासगीत का पर्चा और दाखिल खारिज करने बंद करने, बेदखल पर्चाधारी एवं जोत की जमीन पर दखल दहानी कराने, रामकिशुन सहनी पुस्तकालय पर्चा की भूमि का नये जारी पर्चा को रद्द करना शामिल है।
