गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विजयलक निवासी नागेश्वर उर्फ नागो यादव एवं बखरी गरही टोला निवासी जमीर हैदर के पुत्र बबलू मियां को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
