गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पिता ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है।
थाना को दिए गए आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि 10 जून की सुबह करीब पांच बजे उनकी पुत्री गांव स्थित एक दुकान से घर के लिए कुछ आवश्यक सामान खरीदने निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
आखिरकार परेशान परिजनों ने पुलिस की शरण लेते हुए थाना में आवेदन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


