गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रति माह जारी की जाने वाली भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालयों की मासिक रैंकिंग में मई 2026 के लिए बखरी डीसीएलआर कार्यालय ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य के 101 अनुमंडलों में 11वां स्थान प्राप्त किया है। विशेष बात यह है कि बेगूसराय जिले से टॉप-25 रैंकिंग में शामिल होने वाला बखरी एकमात्र अनुमंडल है। इस उपलब्धि को लेकर प्रशासनिक एवं न्यायिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस सफलता पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने बखरी अनुमंडल न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं एवं कार्यालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े सभी विद्वान अधिवक्ताओं तथा कार्यालय के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है और वे इस सफलता के लिए धन्यवाद के पात्र हैं।उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी बखरी अनुमंडल इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत करेगा।


