अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
तेघड़ा विधायक ने तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में लाखों की लागत से बने चार पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन बुधवार को विधायक राम रतन सिंह ने किया। वार्ड सदस्य संदीप कुमार लोली ने बताया कि रात गांव पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 जयंती ग्राम विसौवा में कमीशन चौधरी के घर से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क की ओर पहुंच पथ पीसीसी सड़क का निर्माण 10,28,300 की लागत से पूरा हुआ है। इस सड़क के निर्माण होने से गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही गांव के छोड़ से दूसरे छोड़ तक आवागमन में भी आमलोगों के लिए यह सहायक साबित होगा। वही तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत आधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नेशनल हाईवे 28 से गोपाल सिंह घर की और पीसीसी ढलाई का कार्य 11,26700 की लागत से , बरौनी 1 वार्ड संख्या 14 में बबलू दास के घर से धनंजय ठाकुर घर की और 14 लाख 20 हजार रुपए की लागत से, बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 बारो दक्षिणी में जमा मस्जिद से मिल्की टोला मोहम्मद शाहिद के घर की और जाने वाले पीसीसी सड़क निर्माण 14,97700 की लागत से सड़क निर्माण का उद्घाटन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंड तेघड़ा एवं बरौनी में अति आवश्यक मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य जारी है। कई जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए विभाग से अनुशंसा किया जा चुका है। सुविधाजनक आवागमन के लिए सड़कों की स्थिति दुरूस्त किया जा रहा है। इस मौके पर अंचल मंत्री परमानंद सिंह, हरेराम सिंह , बड़कू सिंह , जुलम सिंह, रात गांव पंचायत वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य संदीप कुमार लोली, इंदू सिंह, सहित कई कार्यकर्ता व आमलोग उपस्थित थे।
