विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी की उपस्थिति में मल्हीपुर पीएचसी की एएनएम प्रिया भारती,नोडल शिक्षिका ब्यूटी कुमारी के द्वारा छात्राओं का एनीमिया जॉच हेतु टी 3 (टेस्ट, टॉक,एंड ट्रिटमेंट )कैंप का आयोजन किया गया एवं छात्राओं को हाइजीनिक किट का वितरण किया गया।किट में रखी सामग्रियों के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मौके पर शिक्षिका पूजा कुमारी एवं शिक्षक सौरभ कुमार,कमलेश कुमार,संजीव कुमार सिन्हा,अब्दुस सलाम,अमरजीत कुमार,राजीव आलम,प्रतीक कुमार उपस्थित रहे। इस आयोजन से छात्राओं में भी उत्सुकता बनी रही और इस कार्यक्रम में छात्राओं ने सरकार की इस पहल के लिए धन्यवाद किया।
