गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के परिहारा सोहागी बांध के समीप इन दिनों अवैध बालू खनन का मामला तेजी से उभरकर सामने आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बालू माफिया देर रात से लेकर सुबह तक जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से लगातार बालू की निकासी कर रहे हैं। इससे न केवल बांध की संरचना को नुकसान पहुँचने की आशंका बढ़ गई है, बल्कि आसपास के पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अवैध खनन के कारण बांध के धंसने की आशंका को देखते हुए लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन से अविलंब सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बांध की सुरक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की भी रक्षा हो सके।
