गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने केंद्र सरकार पर निजीकरण और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। हड़ताल श्रम कानूनों को रद्द करने, निजीकरण रोकने और बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर की गई।
प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर चौक जाम कर नारेबाजी की, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में जुलूस निकालकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों को बंद कराया गया।इस मौके पर जीतेंद्र जीतू,सुरेश सहनी, बलराम स्वर्णकार,शबाब आलम,आजाद खान,सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
