By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: बरौनी जंक्शन: जगजीवन रेलवे मार्केट प्रवेश द्वार बंद, ग्रामीणों ने पुनः खोलने की मांग की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > बरौनी जंक्शन: जगजीवन रेलवे मार्केट प्रवेश द्वार बंद, ग्रामीणों ने पुनः खोलने की मांग की
बेगूसराय

बरौनी जंक्शन: जगजीवन रेलवे मार्केट प्रवेश द्वार बंद, ग्रामीणों ने पुनः खोलने की मांग की

AV BHARAT NEWS
Last updated: September 11, 2025 5:30 pm
AV BHARAT NEWS
7 months ago
Share
SHARE

रेलकर्मियों ने भी जताई चिंता, कार्यस्थलों तक पहुंचने में हो रही कठिनाई

अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता

बेगूसराय बरौनी जंक्शन रेल परिक्षेत्र के अंतर्गत स्थित जगजीवन रेलवे मार्केट का प्रवेश द्वार बंद किए जाने से आसपास के गांवों के हजारों नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निपनिया, बारो, गढ़हरा, अमरपुर, गंगाप्रसाद, रूपनगर, मधुरापुर सहित कई गांवों के निवासी इस मार्ग से वर्षों से रेलवे परिसर में आवागमन करते रहे हें। यह मार्ग न केवल यात्रियों के लिए बल्कि दुकानदारों, रेलकर्मियों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। स्थानीय रेल प्रशासन द्वारा इस प्रवेश द्वार को बंद कर देने से आमजन को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो असुविधाजनक हैं। स्थानीय पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, मनोज सिंह, उमेश कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण ठाकुर, नीतीश यादव, दयानंद साह, मोहम्मद बउआ व ऋषभ का कहना है कि उक्त प्रवेश द्वार के बंद होने से उन्हें रेलवे परिसर में प्रवेश हेतु लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।विशेष रूप से वृद्धजन, बीमार एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए फूट ओवर ब्रिज का उपयोग करना बेहद कठिन हो गया है। वहीं, रेलवे परिसर में स्थित दर्जनों दुकानों की बिक्री में भारी गिरावट आई है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से जुड़ी सुविधाओं में रनिंग रूम, मालगोदाम, उपमंडलीय रेलवे अस्पताल, विद्युत लोको शेड और रेल कॉलोनी शामिल हैं। इन स्थानों

तक पहुंचने के लिए अब लोगों को वैकल्पिक मार्ग नव निर्मित एफओबी का सहारा लेना पड़ रहा है। रेलकर्मियों ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों की जत्था ने मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित शरण को सामूहिक रूप से एक प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें जनहित में उक्त प्रवेश द्वार को पुनः खोलने की मांग की गई है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि यह प्रवेश द्वार पुनः खोल दिया जाए तो न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे परिसर की गतिविधियाँ भी पूर्ववत सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मंडल रेल प्रबंधक जनहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।विदित हो कि गत वर्ष 2024 नवंबर माह के 09 तारीख को बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर एक दर्दनाक हादसे में रेलकर्मी अमर कुमार की मौत हो गई थी। वे 15204 डाउन लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के इंजन को बोगी से अलग करने के दौरान कपलिंग खोल रहे थे, तभी इंजन अचानक पीछे चला गया और वे इंजन व बोगी के बीच दब गए। उक्त घटना के बाद ही उक्त मार्ग को बंद की गई थी।

जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
पन्हास ने 141 रनों से सर्वोदयनगर को हराया
सभी विद्यालय के बच्चों को दिया जाएगा एल्बेंडाजोल की गोलीः डॉ मनोज
डीडीसी बेगूसराय ने संभाला पदभार
शैक्षिक परिभ्रमण पर राजगीर गए बच्चे
TAGGED:#BiharNews#RailwayNews#जगजीवनरेलवेमार्केट#बरौनीजंक्शन#बेगूसरायसमाचार#मंडलरेलप्रबंधक#रेलवेप्रवेशद्वार#रेलवेहादसा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न, निकाली गई कलश विसर्जन यात्रा
Next Article 16 सितंबर को कृमि मुक्ति दिवस मनाने का निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up