नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
महाशिवरात्रि का उत्साह:शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
नावकोठी प्रखंड के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं।श्रद्धालु भांग,धतूरा,बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं,जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त नीलकंठ महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक- चौबंद किया है,ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।जगह -जगह पर शिव चर्चा और भजन- कीर्तन का आनंद शिव भक्त ले रहे हैं।वहीं नावकोठी प्रशासन भी सख्त दिख रही है।प्रशासन के द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
