नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय एपीएस खेल मैदान में आयोजित डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में बेगमपुर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित गौरीपुर की टीम ने प्रियांशु के 30 रनों की पारी की बदौलत 146 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।बेगमपुर की ओर से सौरभ ने 5 विकेट चटकाए।
जबाब में उतरीं बेगमपुर की टीम महज 10 रनों 4 विकेट गंवाकर गहरे संकट में थी। लेकिन उसके बाद सोनू मिश्रा 25 रनों और बिपीन के 7 चौके और 4 छक्के की मदद से धुआंधार अर्धशतक तथा सत्यम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेगमपुर को एक विकेट से जीत दिलाते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।सौरभ को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में एम्पायर चंदशेखर आजाद तथा विकास कुमार,कमेंटेटर मृत्युंजय महाकाल, तथा रजनीश कुमार, स्कोरर सुधीर कुमार थे।टूर्नामेंट को सफल बनाने में अवनीश कुमार,रविरंजन झा, मैनेजर मारूति सहवाग,गौतम भट्टाचार्य सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। अगला मुकाबला बुधवार को सैदपुर विष्णुपुर बनाम रजाकपुर के बीच खेला जाएगा।
