अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्या ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सुचिता संस्कार शाला का आयोजन तेघड़ा के सुप्रसिद्ध सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में बाबा के शिष्य स्वामी सुकर्मानंद जी महाराज , साहवी सुमित भारती एवं खुशबू भारती द्वारा बच्चों के शिक्षा संस्कार पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या नूतन कुमारी एवं गैलेक्सी कान्वेंट के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए स्वामी सुकर्मानंद जी महाराज ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार दिये जाए तो एक दिन उनका भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि संस्कार शब्द का मूल अर्थ शुद्धिकरण जो मनुष्य के जीवन में सदैव ही विशेष महत्व रखता है। इसलिए आवश्यक है की बचपन से ही बच्चों में संस्कारों का पोषण करना अति आवश्यक है जिससे वह बड़े होकर एक अच्छे नागरिक बने तथा संस्कारो के द्वारा अपनी सहज प्रवृत्तियां का पूर्ण विकास करके अपना और समाज दोनों का नव निर्माण कर सके। साहवी सुमित भारती ने कहा कि बच्चों में शुरू से ही अच्छे संस्कार डालने से उनके कोमल मन में देश और समाज के प्रति प्रेम पैदा होगा। वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़ पाएंगे। केवल किताबी ज्ञान से बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव नहीं है। विद्यालय की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय एवं गैलेक्सी कॉन्वेंट हमेशा से ही राष्ट्र को वैभवशाली बनाने और भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने की दिशा में निरंतर अग्रसर है उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए नशामुक्ति अभियान के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया तथा जीवन में कभी भी नशा का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के कविता केडिया, मधु अग्रवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
