गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की ओर से निरंकारी भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर जन औषधि केंद्र के संचालक डॉ. भूषण कुमार भास्कर ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल मानव जीवन को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षा की भावना प्रदान करते हैं।डॉ. भास्कर ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें, ताकि पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके।कार्यक्रम में शंभू साह और ब्रह्मदेव महतो समेत कई अन्य स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता दी।
