नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पश्चिम पैक्स के प्रागंण में आवासीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन जीविका के बैनर तले किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत सर्वे भवंतु सुखिन:,सर्वे सन्तु निरामया के मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीता झा पंचायत समिति सदस्य सह अतिथि भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, मंत्री विपीन कुमार पहसारा पश्चिम,संतोष कुमार डफरपुर पंचायत के द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
जीविका नावकोठी प्रखंड कमेटी कोऑर्डिनेटर दुलारचंद राम ने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पशुपालन,पशु में होने वाले बीमारी,बकरी में होने वाले रोग के बारे में वृहत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक बेगूसराय सह खगड़िया जिले के प्रभारी मोहित कुमार झा ने इफको उत्पाद नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का इस्तेमाल कर धरती की उर्वरा शक्ति को बचाने हेतु महिला किसानों से विनम्र निवेदन किया।
जीविका के प्रखंड कोऑर्डिनेटर कुंदन कुमार,विकास कुमार, सीएम किरण देवी, सुनीला देवी,शोभा देवी,कंचन देवी, जानकी देवी,माला देवी,रंजू देवी,पशु सखी पूजा कुमारी, देवी कुमारी,सरिता कुमारी,मीना कुमारी, पूनम कुमारी,भीआरपी ग्रामीण संसाधन सेवी नीतू कुमारी,सुधा देवी, मधु कुमारी,शिव शंकर कुमार उपस्थित थे। सभी आगंतुक अतिथियों को पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित कर इस तरह के कार्य को अधिक से अधिक प्रसारित करने का अनुरोध किया।
