नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत भूतपूर्व रेलवे कर्मचारी महेशवाड़ा निवासी शिवचंद्र मिश्र की धर्म परायण 75 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के निधन से लोगों में शोक व्याप्त है।वह धर्म परायण महिला थी।वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हाथ बंटाती थी।वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चलवासी।उनके निधन का समाचार सुनकर लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इनका अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट में किया गया।बड़े पुत्र पवन मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
