नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत वितरहित शिक्षक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ढूना सिंह इंटर महाविद्यालय में वितरहित शिक्षक एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक बुधवार को आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रो चुनचुन प्रसाद सिंह ने किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 25 फरवरी को विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी अपने- अपने संस्थानों में राजव्यापी सत्याग्रह के तहत उपवास पर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में वर्षों से कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों को अनुदान के बदले वेतन देने,सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का लाभ,सात वर्षों के बकाया अंशदान का एक मुश्त भुगतान करने,वेतन पेंशन आदि के लिए गठित कमेटी की बैठक बुलाकर इस संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लेने,माध्यमिक विद्यालय के निलंबन से मुक्त रखने की अवधि को 31 मार्च से 3 वर्षों के लिए बढ़ाने, नियमावली में जल्द संशोधन करने सहित अन्य मांगों को लेकर यह उपवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।इस बैठक में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
