नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी नौ माध्यमिक एवं नौ उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ एक इंटर कालेज में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा (सेंटअप)प्रारंभ हो गई है।इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में भाग ले सकेंगे।दसवीं वर्ग की परीक्षा 22 नवंबर और 12वीं की परीक्षा 26 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा दो पाली में चल रहा है। पहली पाली 9:30 बजे से 1:45 बजे तक और दूसरी पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित की गई।
अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय में कुल 407 छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।दशम वर्ग में छात्राएं 139 और छात्र 107 परीक्षा में शामिल हुआ है। 12वीं की परीक्षा में 67 छात्राएं एवं 50छात्र परीक्षा में शामिल हुए।कला संकाय में लड़की 53 और लड़का 44 है। दशम वर्ग के दोनों पाली में भाषा की परीक्षा हुई। जबकि12वीं विज्ञान के प्रथम पाली में भौतिकी एवं दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।
इसी तरह बौधू सिंह उच्चतर विद्यालय पहसारा वभनगामा में दसवीं वर्ग में 258 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।जबकि 12वीं की परीक्षा में 75 छात्र कला एवं विज्ञान संकाय में शामिल हुए। उच्चतर विद्यालय समसा में दसवीं में 264 एवं 12 वीं विज्ञान विषय में 113 तथा कला में 110 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। बीडीओ सह प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त आयोजित की जा रही है।
