गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
बेगूसराय पुलिस अधीक्षक के आदेश संख्या 1068 के तहत बलीया थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी राजू रंजन कुमार को वीरपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। आदेश जारी होने के बाद उन्हें 24 घंटे के भीतर वीरपुर थाना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
ज्ञात हो कि वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार के निलंबित होने के बाद से थानाध्यक्ष का पद रिक्त था। प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा यह आदेश जारी किया गया।
राजू रंजन कुमार के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नए थानाध्यक्ष से निष्पक्ष एवं बेहतर पुलिसिंग की अपेक्षा व्यक्त की है।
