नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय ने शपथ दिलाई।स्वच्छता ही सेवा 2025 संबंधित शपथ का मूल था- मैं स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लूंगा एवं जनमानस को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेषित करूंगा।मैं खुद ना कचरा करूंगा ना किसी दूसरे को करने दूंगा इसके लिए जन जागरूकता अभियान मैं भागीदारी निभाऊंगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 100 घंटे का समय दूंगा।खुले सोच से मुक्ति,प्लास्टिक कचरा, गंदगी एवं जल जमाव से मुक्त रखने का प्रयास करूंगा। प्रत्येक घर में सूखा हुआ व गीला कचरा अलग-अलग करने,घर से कचरा उठाने तथा जैविक अपशिष्ट से कंपोस्ट बनाने के लिए लोगों को जागरूक करूंगा।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी, पंचायती राज पदाधिकारी निधि प्रिया, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा,स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू, विष्णुपुर के मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार,स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार, एएनएम,आशा, व स्वस्थ कर्मी उपस्थित थे।
