नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
बुधवार को साहेबपुर कमाल विधानसभा का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन साहेबपुर कमाल प्रखंड के सन्हां मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल,खान एवं भूत्व मंत्री जनक राम, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज,पूर्व जेडीयू सांसद कहकशा परवीण,लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव अभय सिंह,रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, हम के राष्ट्रीय सचिव नीतेश सिंह, जेडीयू जिला अध्यक्ष रुदल राय,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश,भाजपा नेता सुमित सन्नी, लोजपा आर के नेता सुरेंद्र विवेक,जदयू राज्य परिषद के सदस्य अमर कुमार सिंह, सैयद इकबाल, फातमा खातून, मो० अब्दुल्ला ने किया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अपने संबोधन में कहा भीषण उमस भरी गर्मी में इतनी भीड़ बता रही है,कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों को कितना श्रद्धा और विश्वास है। मन मिजाज आप लोगों ने इस बार बना लिया है, एनडीए की सरकार को जिताकर बिहार में फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाना है। मंत्री ने कहा सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में बिहार की महिलाओं को 50% आरक्षण देकर,गरीब, पिछड़ा,अति पिछड़ा, एससी-एसटी की महिलाओं को जिप अध्यक्ष,उपाध्यक्ष मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य, व वार्ड पंच की कुर्सी पर बैठाने का अधिकार दिया है। ।इसके अलावा बिहार की जो गरीब बेटी शिक्षा से वंचित रह जाती थी।उसे आगे बढ़ाने के लिए साइकिल और पोशाक योजना को लागू कर आज बिहार का विकास सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।वही बिहार सरकार के खान एवं भूत्व मंत्री जनक राम ने कहा 1990 से लेकर 2005 तक यानी 15 वर्षों तक इस बिहार की संपत्ति को लालू यादव ने लूटा और जब जेल जाने की बारी आई तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का सीएम बना दिया। मंत्री ने कहा सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने कभी भी अपने परिवार की बातें नहीं कर बिहार के सभी जाति व धर्म के लोगों का विकास किया हैं।बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के लिए नेतरहाट स्कूल के तर्ज पर हर जिला में एक अल्पसंख्यक स्कूल हॉस्टल के साथ बनाया है। प्रत्येक जिला में एक मेडिकल कॉलेज और एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का काम किया है। अब बिहार के बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए दूसरे राज्य में जाने की कोई जरूरत नहीं है।लोजपा (आर) के प्रदेश सचिव अभय सिंह ने कहा सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है।इस दौरान नज़म इकबाल,प्रदेश सचिव, जदयू बिहार प्रदेश, माननीय मंत्री खेल विभाग सुरेंद्र मेहता, सुरेंद्र विवेक संयोजक लोजपा(आर),कहंकाशा प्रवीण ,पूर्व राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू , कार्यक्रम की अध्यक्षता रुदल राय,जिला अध्यक्ष जदयू, बेगूसराय,हरिनंदन कुमार जिला महासचिव बेगूसराय,धर्मवीर कुमार जिला उपाध्यक्ष जदयू बेगूसराय ,छात्र जदयू नेता ,विकास कुमार आदि मौजूद थे।
