By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: गृह मंत्री अमित शाह बोले – बिहार चुनाव जंगलराज की वापसी रोकने का चुनाव, लालू-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > राजनीति > गृह मंत्री अमित शाह बोले – बिहार चुनाव जंगलराज की वापसी रोकने का चुनाव, लालू-राहुल पर जमकर साधा निशाना
राजनीति

गृह मंत्री अमित शाह बोले – बिहार चुनाव जंगलराज की वापसी रोकने का चुनाव, लालू-राहुल पर जमकर साधा निशाना

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 29, 2025 7:38 pm
AV BHARAT NEWS
6 months ago
Share
SHARE

विजय भारती AV भारत न्यूज ब्यूरो बेगुसराय

बेगुसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री शाह ने अपने संबोधन से पूर्व उन्होंने मंच से जय श्रीराम जय जय श्री राम का नारा लगाते हुए सिमरिया धाम, माता जयमंगला, लखनपुर वाली माता समेत जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों का जयकारा भी लगाया। उन्होंने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशीयों के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव केन्द्र में प्रधानमंत्री या राज्य में मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है।

यह चुनाव बिहार में फिर जंगल राज की पुनः वापसी नहीं हो। बिहार में हत्या, अपहरण, फिरौती की सरकार फिर से नहीं लौटे इसके लिए चुनाव हो रहा है। उन्हेंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी व राजद के नेता तेजस्वी यादव बिहार में फिर से जंगल राज लाना चाहते हैं। अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो फिर से बिहार में मार-काट मचेगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी यहां आये तो पुछना कि क्या वह घुसपैठिया राज़ स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने जनता से पुछा जो घुसपैठिया हमारा हक़ मार रहा है तथा यहां आतंक मचाना चाहता है उसे यहां से निकाला जाना नहीं चाहिए? लोगों ने कहा कि हां इसे भगाना चाहिए।

उसे कौन निकाल रहा है? उसे नरेंद्र मोदी ही देश से निकाल सकते हैं। भारत को पीएफआई इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं यह संगठन देश में आतंकी संगठन को बढ़ावा देते हैं तथा हमारे देश के विरोधी उसे शरण देते हैं तथा उसे बढ़ावा देने का काम करते हैं। ऐसे संगठन पर नकेल कसने तथा उसपर प्रतिबंध लगाने का काम भाई नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि इस देश के लिए नक्सलवाद भी बड़ा खतरा था जिसे मोदी जी ने ही समाप्त करने का विरा उठाया है। बहुत हद तक नक्सलवाद देश से समाप्त हो गया है शेष नक्सली भी निकट भविष्य में समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सोनिया और लालू यादव पर तंज़ कहते हुए कहा कि कांग्रेस तथा राजद परिवारवादी पार्टी है।

इस में एक ही परिवार के लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं तथा लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्हें देश और राज्य की चिंता नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाना है। लेकिन न केन्द्र में प्रधानमंत्री का सीट खाली है और न ही बिहार में अगले 2029 तक मुख्यमंत्री की सीट खाली है।लालू प्रसाद यादव जातिवादी नेता हैं और जो जातिवादी नेता है वह भला आम आदमी का क्या भला कर सकता है। उन्होंने बेगूसराय में स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए काम की विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बेगूसराय जिला में चल रहे केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे दर्जनों योजनाओं को बताया तथा इसके लिए गिरिराज सिंह तथा नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन दस वर्षों में बिहार को 18 हजार करोड़ रुपए दिए लेकिन राहुल गांधी तथा लालू यादव ने क्या दिया? उन्होंने लोगों से प्रश्न किया कि बताइए लालू ने किया दिया तथा श्रोताओं ने कहा कि कुछ नहीं दिया तब श्री शाह ने कहा कि आप लोग झूठ बोलते हैं। लालू प्रसाद यादव ने बिहार को जंगल राज दिया । भ्रष्टाचार दिया, घोटाला दिया । उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं वहां से 370 धारा हटना चाहिए था या नहीं। लोगों कहा तो इसे किस ने समाप्त किया। श्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव ने कहा था कि कश्मीर से अगर 370 धारा हटेगा तो देश में खून की नदियां बहेंगी लेकिन मोदी जी ने 370 भी खत्म कर दिया खून की नदियां क्या एक पत्थर भी नहीं चला।

उन्होंने बछवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा से प्रत्याशी रजनीश कुमार, बेगूसराय से प्रत्याशी कुंदन कुमार सहित सभी एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की।भाषण की शुरुआत उन्होंने बेगूसराय के प्रसिद्ध शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा, सिमरिया सहित अन्य धरोहर के जयकारों से की तथा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर को लोकतंत्र का सिपाही बताया। प्रखंड कार्यालय परिसर में हेलिकॉप्टर जैसे ही उतरा उत्साहित लोगों ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाने लगे। सभा में स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, निवर्तमान विधायक सुरेंद्र मेहता, कुंदन कुमार, रजनीश कुमार सहित एनडीए के अनेक नेता उपस्थित थे। पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थे तथा सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे। ठीक ग्यारह बजे से लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। लगभग एक किलोमीटर दूर तक गाड़ियों का जाम लगा रहा।

कांग्रेसियों ने बताया मनमोहन सिंह को ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता
बखरी विधायक को मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ता एवं नेताओं ने दी बधाई
प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती
चुनावी तपिश को शांत कर रहा बेमौसम बारिश
बखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मौसम का बदला मिजाज, रुक रुक कर हो रही बारिश, धान की खेती को बड़ी क्षति , अब ठंड का होगा एहसास
Next Article अक्षय नवमी पर किशोरीयों ने की आंवला पेड़ की पुजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up