नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत भाजपा मंडल नावकोठी में मनाया गया 47वां स्थापना दिवस।मंडल क्षेत्र अंतर्गत समसा में बाबू साहेब कुँवर(भाजपा उपाध्यक्ष) के आवास पर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता एवं महामंत्री दीपक कानू के संचालन में भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।जिसमें मंडल एवं पंचायत के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर महामंत्री दीपक कानू ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ऐसा सम्भव हुआ।भाजपा में अनुशासन की परंपरा ही भाजपा को एक बेहतर पार्टी बनाया।
वहीं भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच और उनके विचारों को आत्मसात कर व उनके विचारों पर चलकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। इस मौके पर महामंत्री अजीत सिंह,पूर्व महामंत्री कपिलदेव पोद्दार,महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष रानी गोस्वामी,उपाध्यक्ष संगीता देवी,भूषण कुँवर,राजेश महतो, बबली कुमारी,राजेश कुमार,अभिषेक कुमार,धीरज कुमार, अमज़द खान आदि उपस्थित थे।
