नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड सभागार में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की।
दिव्यांगजन की ओर से जिला अध्यक्ष जोशी कुमार, महासचिव मो आफताब आलम, अनुमंडल अध्यक्ष दीपक,प्रखंड सचिव मो मुजाहिर, विनोद शर्मा,प्रखंड अध्यक्ष मो शोएब व संजय ने संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जी को पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए 11 सूत्री प्रस्ताव पत्र प्रस्तुत किया।वही भगवानपुर थाना प्रभारी को अजय कुमार साह एवं अनु अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से दिव्यांग व्यक्ति समूह (DPG) का गठन किया गया।जहां मो शोएब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनील कुमार,मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार,सचिव विनोद शर्मा,सूचना जनसंपर्क संजय पासवान,आरटीआई प्रभारी अमित कुमार, रोजगार नियोजन प्रभारी सुमित कुमार, महिला अध्यक्ष निशि प्रवीण,लीगल एडवाइजर अनिल कुमार,प्रखंड संरक्षक नवीन कुमार,राजीव पासवान को बनाया गया।यह समूह दिव्यांगजन के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए प्रखंड स्तर पर कार्य करेगा।
बैठक में भगवानपुर प्रखंड के सभी पंचायतों से दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना गया और पदाधिकारी ने उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।यह बैठक दिव्यांगजन के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
