नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी डफरपुर में नव चयनित बाल संसद के सभी मंत्री एवं उपमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
शपथ ग्रहण के अवसर पर प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन कुमार सिंह ने संसद की मर्यादा के बारे में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के माध्यम से आम जनता अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाते है और संसद के मंत्री गण उनके कार्य को धरातल पर उतारते हैं।इसी कांसेप्ट को समझने के लिए प्रत्येक विद्यालय में बाल संसद का गठन किया जाता है।बाल संसद के सभी मंत्री विद्यालय के विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने प्रधानमंत्री के रूप में चांदनी कुमारी वर्ग अष्टम की छात्रा को शपथ दिलाई।वही अष्टम का ही छात्र प्रदीप कुमार ने उप प्रधानमंत्री,खेल एवं संस्कृतिक मंत्री के रूप में पल्लवी कुमारी वर्ग अष्टम की छात्रा,उप खेल एवं संस्कृति मंत्री के रूप में अष्टम वर्ग का छात्र प्रहलाद कुमार,शिक्षा मंत्री के रूप में वर्ग अष्टम की छात्रा रितु कुमारी,उप मंत्री के रूप में सत्यम कुमार वर्ग सप्तम,जल एवं बागवानी मंत्री के रूप में वर्ग सप्तम का छात्र रजनीश कुमार, उप मंत्री के रूप में राधा कुमारी,खाद्य मंत्री के रूप में गुड्डू कुमार वर्ग सप्तम का छात्र व बाल प्रेरक के रूप में वर्ग अष्टम का छात्र हरिओम कुमार ने शपथ लिया।
इस अवसर पर बाल संसद के प्रभारी शिक्षक अजय कुमार ने सभी बच्चों को नियम व अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया। वहीं अष्टम के शिक्षक मुकेश कुमार ने बच्चों को नए सत्र में नई ऊर्जा के साथ पढ़ने व निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
