- अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
तेघड़ा /बेगूसराय
सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय सह गैलेक्सी कॉन्वेंट तेघड़ा में 5 सितंबर शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्व पल्लवी राधा कृष्ण को याद करते हुए विद्यालय की अध्यक्षता नीलम अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त रूप से केक काटकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी गई ।

उक्त अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और प्रेरणात्मक प्रेरक प्रसंग शिक्षक की भूमिका के रूप में नाटक, संगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने शिक्षकों को उपहार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के विकास की रीढ़ होते हें।देश व प्रदेश के विकास में एक विद्यार्थी अमूल योगदान देता है उसके लिए शिक्षक ही उसे तैयार करता है। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है । वे भविष्य निर्माता होते हैं समाज को सदैव शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए और उनका सदैव आदर करना चाहिए। मौके पर विद्यालय की सचिव रश्मि कलोठिया,प्रधानाचार्या नूतन कुमारी, राखी अग्रवाल, मधु अग्रवाल,गैलेक्सी कान्वेंट के इंचार्ज सुनील कुमार, शिक्षिका अंजू कुमारी, रंजीत कुमार, संजीत कुमार एवं प्रबंधन के सदस्य मौजूदथे।
