नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम के प्रांगण में बासंतिक रवि महाअभियान 2025 कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद तकनीकी प्रबंधक एवं संचालन कृषि समन्वयक पहसारा पश्चिम सुरेन्द्र कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने आलू फसल को झुलसा व मक्का को पाला आदि से बचाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया खेतों में नमी रहना आवश्यक है। संतुलित फर्टिलाइजर खेतों में डालने से ही किसानों में समृद्धि एवं पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।
पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा नैनो यूरिया तरल नैनो डी ए पी भारत सरकार की आत्मनिर्भर योजना के तहत किसानों को सहकार से समृद्धि की और ले जाने का मूल मंत्र है।सहकारी क्षेत्र में धरोहर फर्टिलाइजर 22-22-11 एक बेहतरीन विकल्प है। किसानों के इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल से ही डीएपी के इस्तेमाल पर रोक लगेगा।
मौके पर प्रगतिशील किसान शंभू सिंह उर्फ मंचन,रमेश सिंह, अजय कुमार,सुनील कुमार सिंह,राजेश सिंह,रामकुमार सिंह, राहुल कुमार,
शिवम् कुमार,शुभम कुमार आदि मौजूद थे।
