नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विज्ञान संकाय में शानदार सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गणेश झा ने की।
इस दौरान विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नंदनी कुमारी पिता बबलू कुमार पंडित नावकोठी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संगम कुमारी पिता सत्येंद्र कुमार अब्बुपुर निवासी को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक गणेश झा ने कहा कि यह दोनों बच्चियाँ विद्यालय के सम्मान को बढ़ाई है।ईमानदारी,मेहनत और लगनशीलता के बल पर इस मुकाम पर पहुंची है।विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को इन दोनों बच्चियों से सीख लेने की जरूरत है।
वहीं मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू ने दोनों बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की लगनशीलता और मेहनत के बल पर कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से किया जा सकता है।
शिक्षक अरुण मालाकार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।
