गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अगलगी की घटना में प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से राहत प्रदान करते हुए मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। इस दौरान आगलगी पीड़ित राटन निवासी महेंद्र साह की पत्नी सावित्री देवी को चेक प्रदान किया गया।
इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगलगी की घटना से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान अंचल कर्मी धीरज कुमार, पंचायत समिति सदस्य विद्यानंद ठाकुर,राटन पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार मौजूद थे।
